विकट विषाद् से भरा,
असीम तम से घिरा,
जर्जरा दुखी निरा
गिरा, न मैं संभल सका।
चीरती वो वेदना,
अश्रुपूरित मेघना,
कचोटती उद्वेगना
सुना, न पर सुबक सका।
एक कुरेदती सी राग में,
अथाह धिक् विराग में,
विद्रोहपूरित आग में
जला, न पर दहक सका।
-पुष्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
5 comments:
i really am very impressed.u are a delightful writer.keep it up!
Good one...Sorry..'Ati Uttam'..
sahin hai ladke :)....waise ab poetry mein bhi 2-2 hath kar le :)
उम्दा !
Thanks didi..
Post a Comment